HometrendingBikaner Crime : बाइक हटाने की बात को लेकर युवक से मारपीट,...

Bikaner Crime : बाइक हटाने की बात को लेकर युवक से मारपीट, आठ जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोटगेट थाना क्षेत्र के फड़बाजार में बाइक हटाने को लेकर हुई आधा दर्जन से ज्‍यादा जनों ने एक युवक के साथ मारपीट की और रुपए व कागजात छीन कर भाग गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आठ जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, फड़बाजार निवासी 39 वर्षीय अंकुर सक्‍सेना पुत्र उमेश सक्‍सेना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि में अपने पिता को कार्यालय से लेने आया। इस दौरान वहां मौजूद शोयल, हरसू पुत्र गनी खां, साहिल, तौसीब, अता हुसैन, तालिब, अमजद बैट्रीवाला, शाबिर उर्फ शब्‍बू को बाइक को गली से हटाने को कहा तो उन्‍होंने कहा कि यह नहीं हटेगी, आपको जो करना है कर लो। इस दौरान विवाद बढ गया और आरोपियों ने मेरे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जिससे मेरी आंख व अन्‍य जगहों पर चोटें आ गई। आरोपी मेरी सोने की चेन, रुपए व कागजात छीन कर ले गए। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल प्रवीण कुमार को सौंपी गई है।

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular