Sunday, June 21, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम : अवैध पिस्‍टल और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बीकानेर क्राइम : अवैध पिस्‍टल और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देशानुसार अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। इसी क्रम में जयनारायण व्यास कॉलोनी के थानाप्रभारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक खेताराम जाट श्रीडूंगरगढ़ के गुंसाईसर बड़ा गांव का निवासी है। पुलिस को सूचना थी कि वह अवैध पिस्‍टल लेकर घूम रहा है। इस पर पुलिस ने उसे जयनारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र में पीछा करके गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हैड कांस्टेबल विजय सिंह, रोहिताश, रघुवीर दान, सूर्यप्रकाश, कपिल की मुख्य भूमिका रही।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!