HometrendingBikaner Crime : चप्‍पल उतारने को कहा तो लैब में कर दी...

Bikaner Crime : चप्‍पल उतारने को कहा तो लैब में कर दी तोड़फोड़

बीकानेर Abhayindia.com जेएनवीसी थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी में स्थित एक लैब में तोड़फोड़ करने व गल्‍ले से रुपए निकाल कर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नामजद सहित करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी रानीबाजार में केजी कॉम्‍पलेक्‍स के पास के निवासी रितेश कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आदर्श कॉलोनी स्थित मेरी लैब में दो व्‍यक्ति आए तो मैंने उन्‍हें चप्‍पल उतारने को कहा तो वे मेरे साथ झगड़ा करने लगे। कुछ देर बाद आठ-दस अन्‍य लोग आए और लैब में तोड़फोड़ कर दी तथा गल्‍ले में से रुपए निकाल कर ले गए। पुलिस ने विष्‍णु सहित करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई भवानीदान को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular