








बीकानेर Abhayindia.com शहर में बढ़ती चोरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नयाशहर थाना पुलिस ने एक बाइक चोर को दबोच लिया है। आरोपी के पास से आधा दर्जन चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। इस सबंध में 24 सितंबर को विक्रम सिंह ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि वह पायनियोर एकेडमी में पढ़ाई करता है। 9 सितंबर को एकेडमी के आगे खड़ी उसकी गाड़ी चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने एसपी कावेन्द्र सागर के चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के नेतृत्व में वृताधिकारी वृत नगर श्रवणदास संत के सुपरविजन में नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनिया की टीम ने जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी को खंगाला और संदिग्धों के बारे में सूचनाएं संकलित की। जिसके बाद पुलिस टीम ने देसलसर हाल मोहता सराय के रहने वाले मनीष कुम्हार पुत्र लक्ष्मणराम को दस्तयाब कर पूछताछ की। जिस पर आरोपी ने वारदात को स्वीकार किया। जिस पर आरोपी को अरेस्ट किया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 6 बाइक को बरामद किया है। पुलिस नेे आरोपी के पास से स्प्लेंडर की चार गाडियां, एक स्प्लेंडर प्रो, प्लसर बरामद किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कविता पूनिया, शीशराम, सुनील, नरेश कुमार, श्यामलाल शामिल रहे।


