HometrendingBikaner Crime : कांग्रेस नेता के घर के सामने खड़ी कार से...

Bikaner Crime : कांग्रेस नेता के घर के सामने खड़ी कार से दो लाख रुपए चोरी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र की स्थित वैद्य मघाराम कॉलोनी में स्थित कांग्रेस नेता रामेश्‍वर लाल डूडी के घर के सामने खड़ी एक कार के शीशे तोड़कर दो लाख रुपए चोरी करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने अज्ञात शख्‍स के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी राणीसर बास निवासी नितेश सोलंकी पुत्र केदार सोलंकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दो सितम्‍बर को मैं अपनी कार रामेश्‍वर लाल डूडी के घर के सामने खड़ी करके पास में ही स्थित चायन की दुकान पर चला गया। पीछे से अज्ञात शख्‍स गाड़ी के ड्राइवर साइड का शीशा तोड़कर डेस बोर्ड पर रखे दो लाख रुपए चोरी करके ले गया। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल रामफल सिंह को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular