Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम : लाखों रुपए के गहने चोरी के मामले में दो...

बीकानेर क्राइम : लाखों रुपए के गहने चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र की बीदासर बारी के बाहर एक बंद मकान से लाखों रुपए के चांदी के बर्तन और कपड़े चोरी करने के मामले में कोटगेट थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इनसे की जाने वाली पूछताछ में शहर में हुई अन्य चोरियों के राज भी खुल सकते हैं।

पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर को डागा सेठिया मोहल्ले में रहने वाले महेश सोनी ने रिपोर्ट दी थी कि उनके फूंफा कैलाश सोनी के बीदासर बारी स्थित बंद पड़े मकान से अज्ञात चोरों ने 5-6 किलो चांदी के बर्तन, सोने की अंगूठियां जिनका वजन 20- 25 ग्राम था, चोरी करके ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना के एक माह बाद नायकों के मोहल्ले में रहने वाले राहुल उर्फ सुरड़ा तथा अरुण नायक को गिरफ्तार किया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!