Thursday, June 25, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम : जीतू मर्डर केस में तीन आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर क्राइम : जीतू मर्डर केस में तीन आरोपी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोटगेट थाना क्षेत्र के बांद्रा बास में शुक्रवार को जीतू उर्फ भरत जावा के मर्डर केस में पुलिस ने तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी सुभाष शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली, कोटगेट और नापासर की टीमें गठित कर वांछित आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

सीओ सिटी सुभाष शर्मा ने अभय इंडिया को बताया कि जीतू उर्फ भरत के चाचा बुलाराम पुत्र छेलाराम ने सिराजुद्दीन, बबलू, अलीशेर, जिशान व अन्य चार-पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया था।

इस मामले में पुलिस ने सिराजुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन (25) निवासी बांद्रा बास, बबलू उर्फ अब्दुल रहमान पुत्र कमरुद्दीन (27) निवासी बांद्रा बास निवासी और इम्तियाज पुत्र रमजान (21) निवासी आबूरोड सिरोही हाल निवासी बांद्रा बास को गिरफ्तार कर लिया है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!