HometrendingBikaner Crime : चोरों ने दो और घरों को बनाया निशाना, जेवरात...

Bikaner Crime : चोरों ने दो और घरों को बनाया निशाना, जेवरात और नगदी चुरा ले गए

Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर में चोर अब भी पुलिस गश्‍त को धत्‍ता बताते हुए वारदातों को अंजाम दे रहे हैंं।जिले के दो पुलिस थाना क्षेत्रों में अज्ञात चोर दो घरों को निशाना बनाते हुए नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नयाशहर थाना पुलिस के अनुसार, मुक्‍ताप्रसाद नगर में 2/153 निवासी विजय सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि छह फरवरी की रात अज्ञात चोर उसके घर में घुस गए और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। मामले की जांच एसआई राजेन्‍द्र कुमार को सौंपी गई है।

इसी तरह जसरासर थाना क्षेत्र में भी एक घर में चोरी की वारदात हुई है। परिवादी काकडा निवासी रामस्‍वरूप बिश्‍नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात चोर सात फरवरी की रात उसके घर से सोने व चांदी के जेवरात तथा 59 हजार रुपए नगदी चोरी कर ले गए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular