HometrendingBikaner Crime : चोरों ने दो और बंद मकानों को बनाया निशाना,...

Bikaner Crime : चोरों ने दो और बंद मकानों को बनाया निशाना, नगदी व जेवरात ले गए

AdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर में चोरी की वारदातें थम नहीं रही। आए दिन हो रही वारदातों के बीच चोरों ने दो और बंद मकानों को निशाना बना लिया है। ये दो वारदातें नयाशहर और सदर थाना क्षेत्र में हुई है।

पुलिस के अनुसार, नत्‍थूसर बास निवासी दिलीप कुमार स्‍वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 17 दिसम्‍बर से 21 दिसम्‍बर तक गांव गया हुआ था। पीछे से उसके बंद मकान से अज्ञात चोर 80 हजार रुपए नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई भवानीदार को सौंपी गई है।

इसी तरह सदर थाना क्षेत्र में पुरानी गिन्‍नाणी निवासी जयप्रकाश वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 20 दिसम्‍बर को अपने गांव पतरोडा (अनूपगढ) गया हुआ था। पीछे से अज्ञात चोर मेरे बंद मकान से 12 हजार रुपए नगदी, सोने-चांदी के जेवरात व अन्‍य सामान चोरी कर ले गए। मामले की जांच एएसआई कोहर सिंह को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular