HometrendingBikaner Crime : चोरों के निशाने पर बंद मकान, दो जगहों पर...

Bikaner Crime : चोरों के निशाने पर बंद मकान, दो जगहों पर बोला धावा, जेवरात सहित कीमती सामान ले गए

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में बंद मकान चोरों के निशाने पर है। आए दिन ऐसे मकानों में वारदातें हो रही है। इस बीच, चोरों ने दो और मकानों पर धावा बोल दिया। जयनारायण व्‍यास कॉलोनी और गंगाशहर थाना क्षेत्रों में इन वारदातों को अंजाम दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, वैशालीपुरम निवासी विक्रम सिंह ताखर ने रिपोर्ट दी है कि मेरी भानजी तनिमा सिंह परिवार सहित जयपुर गई हुई थी। पीछे से अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर कीमती सामान चोरी कर ले गए। इधर, नई लाइन गंगाशहर निवासी फूलचंद बांठिया ने रिपोर्ट दी है कि मैं जयकुमार सामसुखा के मकान में जनवरी 2025 से किराये पर रह रहा हूं। अब मेरा खुद का मकान बन जाने पर 19 अक्‍टूबर को मैं अपने नए मकान में चला गया। पीछे से अज्ञात लोगों ने किराये वाले मकान के ताले तोड कर जेवरात सहित अन्‍य कीमती सामान चोरी कर लिया। मामले की जांच एसआई मोनिका को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular