HometrendingBikaner Crime : कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने मकान को बनाया निशाना,...

Bikaner Crime : कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने मकान को बनाया निशाना, जेवरात व नगदी चोरी

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में चोरी की बढती वारदातों के बीच सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक और वारदात सामने आई है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात जने के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, रामपुरिया हवेली के पास गोलछा के मोहल्‍ले में रहने वाले राजेन्‍द्र कुमार सेठिया पुत्र कन्‍हैयालाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 19 फरवरी को दोपहर दो से चार बजे के दौरान चोरी की वारदात हुई। चार बजे जब मैं घर पर गया तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला। अज्ञात चोर पांच ग्राम सोनेी की अंगूठी, 300 ग्राम चांदी के बर्तन व नगदी चुरा ले गया। मामले की जांच एएसआई बाबूलाल को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular