Sunday, June 21, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम : चोरों की मकान में सेंधमारी, नगदी व जेवरात चुरा...

बीकानेर क्राइम : चोरों की मकान में सेंधमारी, नगदी व जेवरात चुरा ले गए

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में चोरों पर लगाम नहीं लग रही। आए दिन हो रही वारदातों के बीच एक और मामला सामने आया है। गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में सुजानदेसर में स्थित एक मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर नगदी और जेवरात चुरा ले गए।

पुलिस के अनुसार, सुजानदेसर में गंगा विहार के सामने रहने वाले उमाशंकर हर्ष पुत्र प्रेमरतन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात चोर 25 जनवरी की रात्रि को उसके घर से शादी के जेवरात और 2 लाख 80 हजार रुपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई रणजीत सिंह को सौंपी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!