HometrendingBikaner Crime : बंद मकान का गेट तोड़ कर 5 लाख रुपए...

Bikaner Crime : बंद मकान का गेट तोड़ कर 5 लाख रुपए चोरी, सरकारी स्‍कूल से सामान ले गए चोर

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में चोरी की वारदातों का सिलसिला जारी है। खासतौर से बंद मकान चोरों के निशाने पर है। इस बीच, कोतवाली थाना क्षेत्र के एक बंद मकान का गेट तोड़कर पांच लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी जितेन्‍द्र कुमार प्रजापत मूल रूप से सिरोही का रहने वाला है। वह हाल में बेगाणी चौक स्थित वीरेन्‍द्र बेगाणी के मकान में किराये पर रहता है। उसने रिपोर्ट दी है‍ कि मैं घर से बाहर गया था। पीछे से 25 नवम्‍बर को अज्ञात चोर मेरे मकान का गेट तोड़ कर अंदर घुस गए और पांच लाख रुपए नगद चोरी करके ले गए। परिवादी कोरियर सर्विस में काम करता है। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल संदीप कुमार को सौंपी गई है।

इधर, नोखा के एक सरकारी स्‍कूल में भी चोरी की वारदात सामने आई है। राजकीय उच्‍च माध्‍यमिक स्‍कूल सोमलसर के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह बीठू ने रिपोर्ट दर्ज कराइ्र है कि अज्ञात चोर 23 नवम्‍बर की रात्रि को स्‍कूल में घुसकर अंदर रखा सामान चोरी कर ले गए।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular