HometrendingBikaner Crime : डागा चौक में पापड़ के कारखाने में घुसे चोर,...

Bikaner Crime : डागा चौक में पापड़ के कारखाने में घुसे चोर, नापासर में मकान को बनाया निशाना

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में चोरी की बढ़ती वारदातों के बीच अब नयाशहर थाना क्षेत्र के डागा चौक में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने यहां पापड़ के कारखाने में घुस कर मशीनरी व नगदी चुरा ली। कारखाना मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी गंगाशहर की महावीर कॉलोनी निवासी अनिल पारख पुत्र विजयचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा डागा चौक की महेश भवन वाली गली में पापड़ का कारखाना है, जो बंद पड़ा है। उसमें पापड़ मशीन पर लगी मोटरें चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केेस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई हंसराज को सौंपी गई है।

इधर, नापासर थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदात सामने आई है। परिवादी गांव रामसर निवासी महेश कुमार ब्राह्ममण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरे मकान से अज्ञात चोर सोने-चांदी के गहने व नगदी चुरा कर ले गए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular