HometrendingBikaner Crime : चोरों ने ज्‍वैलर्स पर बोला धावा, सोने-चांदी के जेवरात...

Bikaner Crime : चोरों ने ज्‍वैलर्स पर बोला धावा, सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में एक सोने-चांदी की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। यह घटना 23 जनवरी की रात काली माता मंदिर के पास पंचमुखा हनुमान मंदिर के पास हुई। दुकान मालिक श्यामसुंदर सोनी ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि उनकी दुकान उनके मकान के अंदर स्थित है। रात के समय दो अज्ञात चोरों ने दुकान और गेट का ताला तोड़ दिया। चोर करीब तीन किलो चांदी के आभूषण, 10 ग्राम सोने के आभूषण और 20 हजार रुपए नकदी चुरा ले गए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular