HometrendingBikaner Crime : महिन्‍द्रा मोटर्स में लाखों की चोरी, चोरों ने पार्ट्स...

Bikaner Crime : महिन्‍द्रा मोटर्स में लाखों की चोरी, चोरों ने पार्ट्स चुराए, कम कीमत पर बेच भी दिए, चार जने नामजद

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जयपुर रोड स्थित महिन्‍द्रा मोटर्स डीलरशिप में लाखों रुपए की कीमत के पार्ट्स चोरी होने का मामला सामने आया है। मोटर्स के उप महाप्रबंधक त्रिभुवन सिंह तंवर निवासी करणीनगर की रिपोर्ट पर जेएनवीसी पुलिस थाने में चार जनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। ताज्‍जुब की बात तो यह है कि चोरी का सिलसिला पिछले ढाई साल से चल रहा था। अब मामला पकड़ में आने पर कंपनी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी उप महाप्रबंधक तंवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि महिन्‍द्रा मोटर्स जयपुर रोड के स्‍टोर में कार्यरत कर्मचारियों कन्‍हैयालाल छींपा निवासी नापासर, महेश उमावत निवासी नापासर, सुहैल खान, फैजान मांगलिया निवासी बीकानेर ने जून 2023 से लगातार लगभग 20 लाख रुपए के मोटर पार्ट्स चोरी करके कम कीमत पर दूसरों को बेच दिए। मामले की जांच एएसआई झंवरलाल कर रहे हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular