HometrendingBikaner Crime : ज्‍वेलरी शोरूम में चोरी, तीन महिलाएं चकमा देकर चुरा...

Bikaner Crime : ज्‍वेलरी शोरूम में चोरी, तीन महिलाएं चकमा देकर चुरा ले गई सोने की चूड़ियां

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में केईएम रोड पर स्थित रजवाड़ा ज्‍वेलर्स शोरूम में तीन महिलाएं चकमा देकर सोने की चार चूड़ियां चुरा कर ले गई। शोरूम के मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी बलदेव सोनी पुत्र बद्रीप्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि केईएम रोड पर मेरा रजवाड़ा ज्‍वेलर्स नाम से शोरूम है। गत 28 सितम्‍बर को शाम करीब सवा चार बजे तीन अज्ञात महिलाएं आई जिन्‍होंने चूड़ियां दिखाने को कहा। करीब दस मिनट बाद उन्‍होंने कहा चूड़ियां पसंद नहीं आई और चली गई। इसके बाद हमने चूड़ियों का मिलान किया तो उसमें चार चूड़ियां कम मिली जिनका वजन करीब 40.640 ग्राम था। वे अज्ञात महिलाएं उक्‍त चूड़ियां चोरी कर ले गई। मामले की जांच एएसआई राधेश्‍याम को सौंपी गई है।

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular