HometrendingBikaner Crime : सोनगिरी कुआं पर चाकूबाजी, मुक्‍ताप्रसाद नगर में दो गुट...

Bikaner Crime : सोनगिरी कुआं पर चाकूबाजी, मुक्‍ताप्रसाद नगर में दो गुट भिड़े, हवाई फायर

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की वारदात में एक युवक जख्‍मी हो गया। वहीं, मुक्‍ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने परस्‍पर हवाई फायर करने के आरोप लगाते हुए अलग-अलग केस दर्ज कराए है।

पुलिस के अनुसार, सोनगिरी कुआं निवासी इरफान चौहान पुत्र कुदरत अली (28) ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि मोईन खान, दानिश, सोईन पुत्र मुख्‍तयार निवासी डीडू सिपाहियों का मोहल्‍ला ने रंजिशपूर्वक घात लगाकर मेरे पर चाकू से हमला बोल दिया जिससे मेरे शरीर में चोटें आ गई।

इधर, मुक्‍ताप्रसाद नगर में दो पक्षों में हुए विवाद के चलते क्रॉस केस दर्ज कराए गए है। पुलिस के अनुसार, एक पक्ष के संदीप स्‍वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रामपुरा बस्‍ती निवासी मुकेश बिश्‍नोई, रमेश बिश्‍नोई, रामचंद्र बिश्‍नोई व अन्‍य जनों ने जान से मारने की नीयत से मेरे और मेरे भाई पर गोली चलाई व घर में घुसकर तोड़फोड़ की जिससे उन्‍हें चोटें आ गई। इसके क्रॉस में रामचंद्र बिश्‍नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मोनू, संदीप, सुरेश खीचड निवासी रामपुरा बस्‍ती ने मेरे गाडी को रोककर मारपीट की तथा गोलियां चलाई जिससे वह घायल हो गया। दोनों ही मामलों की जांच उपनिरीक्षक रतनाराम को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular