Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम : लुटेरी दुल्‍हन और दलाल गिरफ्तार

बीकानेर क्राइम : लुटेरी दुल्‍हन और दलाल गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कूटरचित दस्‍तावेजों के जरिये फर्जी शादी कराकर ठगी करने के मामले में नयाशहर थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्‍हन सहित एक दलाल को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि दोनों ही आरोपियों से पूछताछ में कई और मामले में भी खुल सकते हैं। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि मुरलीधर व्यास नगर निवासी राजकुमार पुरोहित श्रीगंगानगर की शीला शर्मा नामक युवती को पांच जुलाई को शादी रचा कर घर लाया। इसके बाद उसने 13 जुलाई को प्रीतिभोज का आयोजन रखा। लेकिन, शादी के तीन दिन बाद आठ जुलाई को ही ब्यूटी पार्लर जाने का कहकर घर से निकली शीला वापस श्रीगंगानगर चली गई। इसका पता लगने पर राजकुमार ने नयाशहर थाने में दलाल राकेश कुमार उर्फ करण ठाकुर और शीला के खिलाफ तीन अगस्त को मामला दर्ज कराया। उसने आरोप लगाया कि दलाल ने शीला के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उससे शादी कराई। शादी कराने के नाम पर एक लाख 45 हजार रुपए लिए थे। शीला उसके घर से डेढ़ लाख रुपए और सोने व चांदी के जेवर लेकर भाग गई। नया शहर पुलिस ने श्रीगंगानगर से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, शीला शर्मा का असली नाम शीला भाट है। उसके दो बच्चे भी हैं। एक बेटी है 10 साल की और बेटा सात साल का है।

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!