HometrendingBikaner Crime : जुए के बड़े ठिकाने पर पुलिस ने मारी रेड,...

Bikaner Crime : जुए के बड़े ठिकाने पर पुलिस ने मारी रेड, एक दर्जन से ज्‍यादा जुआरी, लाखों रुपए बरामद

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में जुए पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिन्नाणी चौक स्थित एक मकान पर दबिश देकर 14 जनों को दबोच लिया। पकड़े गये जुआरियों से करीब पांच लाख से अधिक की राशि भी बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को जैसे ही पुलिस की गाडिय़ां बिन्नाणी चौक में पहुंची तो एकबारगी मौके पर अफरा तफरी सा माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम देने से पहले तीन दिन तक इलाके की रेकी की थी।

सीओ सीटी श्रवणदास संत के नेतृत्व में कोतवाली, नयाशहर व कोटगेट थानाधिकारियों व भारी पुलिस जात के साथ बिन्नाणी चौक में स्थित पुरुषोतम छंगाणी के घर पर रेड मारी जहां पर 14 युवक घोडी पासों पर जुआ खेल रहे थे जिन्‍हें दबोच लिया गया। इनमें नवरतन बैद, बलदेव जोशी, निर्मल सोनगरा, गिरिराज अरोड़ा, कैलाश, विमल आचार्य, श्रवण ओड, सचिन, नन्द किशोर, राजेश कुमार, अविनाश, सुशील, वकार युनूस, श्रीकांत अग्रवाल को दबोचा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular