Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम न्‍यूज : फैक्‍ट्री में चोरी के मामले में चार आरोपी...

बीकानेर क्राइम न्‍यूज : फैक्‍ट्री में चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बेनीसर गांव स्थित एक फैक्‍ट्री में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर पुलिस ने चार नकबजनों को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाप्रभारी अशोक बिश्नोई ने बताया कि बेनीसर में एग्रो फूड फैक्‍ट्री के प्रबंधक महेन्द्र सिंह जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर फैक्‍ट्री में सैंधमारी कर मैथी और मूंगफली के कट्टे चोरी कर ले गये।

पुलिस ने मामले की गहन जांच पड़ताल के बाद वारदात में शामिल लूणकरणसर निवासी बाबू खां पुत्र मुन्ने खां, दाउदसर निवासी सलीम पुत्र मासूम खां और सिकन्दर पुत्र गन्ने खां को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में तीनों ने चोरी कबूल कर ली है। तीनों को चोरी का माल बरामदगी के लिये रिमांड पर लिया गया है। इन नकबजनों का सुराग लगाकर दबोचने वाली टीम में हैड कांस्टेबल आवड़दान, राकेश कुमार, कांस्टेबल लेखराम, गोरखाराम, श्रीकिशन और राजवीर शामिल थे। थानाप्रभारी ने बताया कि चोरों का पता लगाने में जिला पुलिस की स्पेशल टीम के हैड कांस्टेबल दीपक यादव की अहम भागीदारी रही।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!