HometrendingBikaner Crime News बीकेईएसएल के कर्मचारियों से मारपीट, मोबाइल भी तोड़े

Bikaner Crime News बीकेईएसएल के कर्मचारियों से मारपीट, मोबाइल भी तोड़े

बीकानेर Abhayindia.com नयाशहर थाना क्षेत्र की सर्वोदय बस्‍ती में बिजली का कनेक्‍शन काटने के लिए पहुंचे बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्‍लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नामजद सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, अनमोल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह तथा लाइनमैन कैलाश,हैल्‍पर विवेक के साथ वह अधिकारियों के निर्देशानुसार बिजली बिल बकाया होने के कारण सर्वोदय बस्‍ती में अजय सिंह पुत्र विजय सिंह राजपूत के मकान का बिजली कनेक्‍शन काटने गए तो अजय सिंह, बजरंग सिंह व सात–आठ अन्‍य ने घेर कर उनके साथ मारपीट की तथा मोबाइल भी तोड़ दिए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular