HometrendingBikaner Crime : शरारती तत्‍व सीसीटीवी कैमरा उखाड़ ले गए, बाइक को...

Bikaner Crime : शरारती तत्‍व सीसीटीवी कैमरा उखाड़ ले गए, बाइक को पहुंचाया नुकसान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com नयाशहर थाना क्षेत्र में नत्‍थूसर गेट के बाहर स्थित चूने के भट्टे के पास कुछ शरारती तत्‍व बीती रात एक घर के आगे बनी दुकान के सीसीटीवी कैमरे उखाड़ कर ले गए और वहां खड़ी एक गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्‍थल का मौका मुआयना किया।

पुलिस के अनुसार, नत्‍थूसर गेट के बाहर स्थित चूने के भट्टे के पास स्थित रामकुमार हर्ष के घर के आगे बनी दुकान पर लगे कैमरे शरारती तत्‍व उखाड़ कर ले गए और वहां एक बाइक को भी नुकसान पहुंचा दिया। शरारती तत्‍वों की यह करतूत घर की छत पर लगे एक अन्‍य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कैमरे के फुटेज में चार लोग वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना को लेकर विधायक जेठानंद व्‍यास ने भी एसएचओ गोविंद व्‍यास को अवगत करा दिया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular