HometrendingBikaner Crime : लड़की के रिश्‍ते की बात करने बैठे थे, हो...

Bikaner Crime : लड़की के रिश्‍ते की बात करने बैठे थे, हो गया खूनी संघर्ष, तीन जनों की मौत

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सुरजनवाली में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की के रिश्ते को लेकर शुरू हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया।

घटनाक्रम के अनुसार, लड़की के रिश्ते की बात को लेकर मामा-भांजा पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हिंसक संघर्ष हो गया। इस दौरान हुए हमले में तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में दो व्यक्ति खारवाली गांव तथा एक व्यक्ति सुरजनवाली गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर थानाप्रभारी नवनीत सहित पुलिस जाब्‍ता मौके पर पहुंच गया। वहीं, उच्‍च अधिकारी भी घटनास्‍थल के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान करीम खां उम्र 25, बिंदू खां उम्र 55 व अली शेर उम्र 60 के रूप में हुई हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular