Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम : मुकदमे में राजीनामा करने को लेकर वकील को मिल...

बीकानेर क्राइम : मुकदमे में राजीनामा करने को लेकर वकील को मिल रही धमकियां, दो जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी एडवोकेट विजय दीक्षित को मुकदमे में राजीनामा करने को लेकर धमकियां देने, पीछा करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, एडवोकेट विजय दीक्षित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैंने आरोपियों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज करवा रखा है जिसमें वो मुझसे राजीनामा करने के लिए धमका रहे हैं व दबाव बना रहे हैं। इसी बीच, उन्‍होंने मेरा पीछा भी किया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अभिजीत बेनीवाल व शांति देवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 451, 195, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई नैनु सिंह को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!