HometrendingBikaner Crime : हफ्ता नहीं देने पर परचून दुकानदार से मारपीट, रुपए...

Bikaner Crime : हफ्ता नहीं देने पर परचून दुकानदार से मारपीट, रुपए छीन कर ले गए

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर में हफ्ता वसूली के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बीच, एक और मामला सामने आया है। चौखूंटी रेल फाटक के पास परचून का सामान बेचने वाले दुकानदार से हफ्ता वसूली को लेकर मारपीट हुई है। परिवादी दुकानदार ने तीन नामजद सहित अन्‍य जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आशुराम मोदी पुत्र हडमान दास मोदी निवासी अमरपुरा हाल निवासी चौखूंटी फाटक ने रिपोर्ट दी कि मूलाराम सारण, इरफान मोडिया, नियजिया व अन्‍य जनों ने हफ्ता देने के लिए धमकी दी। रुपए नहीं देने पर आरोपियों ने लोहे के सरियों से मारपीट की तथा मेरी परचून की दुकान से 25 से 30 हजार रुपए छीन कर भाग गए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular