HometrendingBikaner Crime : नयाशहर थाना क्षेत्र में फायरिंग, बाइक पर सवार होकर...

Bikaner Crime : नयाशहर थाना क्षेत्र में फायरिंग, बाइक पर सवार होकर आए आरोपी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर के नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के करमीसर तिराहे के पास फायरिंग की वारदात हुई है। बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने तिराहे पर स्थित एक ऑफिस में फायर किया और फरार हो गए। इससे एकबारगी इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एएसआई भवानीदान ने बताया कि बंगला नगर निवासी उमेश सियाग का करमीसर तिराहे पर ऑफिस है। परिवादी ने बताया कि विष्‍णु बिश्‍नोई, नरेन्‍द्र और अरुण बाइक पर सवार होकर आए और उसके ऑफिस पर फायर करके फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पुरानी बोलचाल को लेकर यह वारदात हुई है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular