HometrendingBikaner Crime : ट्रेवल्स ऑफिस में घुसकर मारपीट, पिस्‍टल दिखाकर धमकाया

Bikaner Crime : ट्रेवल्स ऑफिस में घुसकर मारपीट, पिस्‍टल दिखाकर धमकाया

AdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में स्थित सालासर ट्रेवल्स ऑफिस में घुसकर मारपीट करने तथा पिस्‍टल दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच नामजद सहित अन्‍य जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी किशनलाल बिश्‍नोई उम्र 38 साल निवासी चौधरी कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कुछ लोगों के साथ सालासर ट्रेवल्‍स के ऑफिस में बैठा था। इस दौरान इमरान, भूप सिंह, पवन सुथार, प्रकाश सोलंकी, नितिन गौड वे दो-तीन अन्‍य जने आए और गाली गलोच करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने पिस्‍टल दिखाकर िधमकियां दी। बाद मेरे परिजन आए तो आरोपी मौके से भाग गए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular