Hometrendingबीकानेर क्राइम : युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, चार नामजद

बीकानेर क्राइम : युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, चार नामजद

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के छोटा राणीसर बास क्षेत्र में एक युवक के साथ लाठी, सरियों व तलवार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आपसी विवाद को लेकर हुई इस घटना के बाद पुलिस ने चार नामजद सहित अन्‍य जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार परिवादी जनता प्‍याऊ के पास का निवासी निखिल पुरोहित उम्र 29 पुत्र मदन मोहन पुरोहित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पिज्‍जा का ऑर्डर देने गया तो रास्‍ते में आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल से नीचे गिरा दिया और मेरे लाठी, सरियों व तलवार से हमला बोल दिया। इससे मुझे गंभीर चोटें आ गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपी अनिल भाटी, देवकिशन, गोपी तंवर, अरुण उर्फ अन्‍ना माली व अन्‍य जनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 323, 341, 143 व 27 आर्म्‍स एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच गंगाशहर थानाप्रभारी नवनीत सिंह धारीवाल को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular