Saturday, May 16, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम : पुश्‍तैनी जायदाद को लेकर बाप-बेटे पर जानलेवा हमला, सात...

बीकानेर क्राइम : पुश्‍तैनी जायदाद को लेकर बाप-बेटे पर जानलेवा हमला, सात जनों के खिलाफ केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोटगेट थाना क्षेत्र में पुश्‍तैनी जायदाद को लेकर चल रहे विवाद के बीच बापबेटे पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने सात जनों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कोयला गली निवासी शिवशंकर गहलोत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपियों ने पुश्‍तैनी जायदाद के गोदाम का ताला तोड कर मेरे और मेरे बेटे मयूर के साथ डंडो व सरियों से मारपीट की। बेटे को जान से मारने की नियत से गला दबा दिया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर

हरिकिशन गहलोत पुत्र छगनलाल, विजय शंकर पुत्र हरिकिशन, अमन गहलोत पुत्र विजय शंकर, भवानी शंकर, उमाशंकर, राजकुमार गहलोत, लक्ष्‍य गहलोत निवासी कोयला गली बीकानेर के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल सवाई सिंह को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!