HometrendingBikaner Crime : रामपुरा बस्‍ती में हुए विवाद के मामले में क्रॉस...

Bikaner Crime : रामपुरा बस्‍ती में हुए विवाद के मामले में क्रॉस केस दर्ज, जानें- क्‍या है मामला…

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मुक्‍ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र की रामपुरा बस्‍ती में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किए है। पुलिस के अनुसार, आपसी रंजिश को लेकर यह विवाद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, एक पक्ष के अजहरुद्दीन पुत्र गुलाम मुस्‍तफा ने निवासी गेरसरियों का मोहल्‍ला ने रिपोर्ट दी है कि दीपक अरोड़ा व उसका पुत्र मोहित अरोड़ा और उसका साला अमरजीत, निर्मल देवड़ा, मनीष खत्री, फीरोज खान, समीर, मोहम्‍मद रिजवी एकराय होकर जान से मारने की नियत से मुझे पर हमला कर दिया तथा गाड़ी में तोड़फोड़ कर मारपीट की। इस दौरान हवाई फायर भी किए तथा जान से मारने की धमकी दी।

वहीं, दूसरे पक्ष के दीपक अरोड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैं घर आ रहा था इस दौरान अब्‍दुल वाहिद उर्फ बबूल, इंजहार पुत्र शौकत अली, याकूब, अजहरुद्दीन व सलमान पुत्र गुलाम मुस्‍तफा, फीरोज पुत्र जाकिर, अमजद, सुंडिया राजपूत, हरीश बिश्‍नोई पुत्र फूलाराम, अब्‍दुल वाहिद का साला व अन्‍य जनों ने मेरे पर लाठी व बर्छी से हमला कर दिया तथा गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। दोनों ही मामलों की जांच थानाप्रभारी विजेन्‍द्र कुमार सीला को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular