Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम : नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला...

बीकानेर क्राइम : नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गांव के ही लड़के जयपाल बिश्नोई पर लड़की को भगाने का आरोप लगाया है।

रिपोर्ट में बताया कि उसके फोन पर जयपाल बिश्नोई फोन करता है। वह फोन उठा लेता है, तो फोन काट देता है। इस बारे में मैंने आरोपी के पिता को भी बताया लेकिन जयपाल नहीं माना। जयपाल अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल लेकर उसके घर के चक्कर लगाता रहता है। उसने कई बार मना किया लेकिन वह नहीं माना। इस बीच, 28 जनवरी को वो परिवार समेत सो गया। कमरे में उसकी बेटी सो रही थी। रात को उसके फोन पर मैसेज आया, जिससे उसकी नींद खुल गई। इस दौरान बेटी कमरे में नहीं थी। उसने इधर उधर देखा तो नहीं मिली। उसके फोन पर मैसेज करने वाले का पता किया तो लक्की बॉय पुनम लिखा हुआ था। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को जयपाल और उसके साथी बहला फुसलाकर भगा ले गए। थानाप्रभारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के अनुसार, नाबालिग और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!