HometrendingBikaner Crime : फाइनेंस ऑफिस में फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों...

Bikaner Crime : फाइनेंस ऑफिस में फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर के नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के करमीसर तिराहे के पास शुक्रवार शाम को हुई फायरिंग की घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन जनों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।

आपको बता दें कि बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने तिराहे पर स्थित एक ऑफिस में फायर किया और फरार हो गए। इससे एकबारगी इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। परिवादी बंगला नगर निवासी उमेश सियाग की रिपोर्ट पर पुलिस ने विष्‍णु बिश्‍नोई, नरेन्‍द्र डेलू, अर्जुन भाट व एक अन्‍य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई भवानीदान को सौंपी गई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में पुरानी बोलचाल को लेकर यह वारदात हुई है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं। इसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular