HometrendingBikaner Crime : फर्जी दस्‍तावेजों से धोखाधड़ी करने का आरोप, फर्मों के...

Bikaner Crime : फर्जी दस्‍तावेजों से धोखाधड़ी करने का आरोप, फर्मों के पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गंगाशहर थाना क्षेत्र में फर्जी दस्‍तावेजों से धोखाधड़ी करने के आरोप का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर एक महिला सहित पांच जनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी करणीनगर पवनपुरी निवासी नकुल गुप्‍ता पुत्र अशोक कुमार गुप्‍ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि महेश कुमार गुप्‍ता, चंदा गुप्‍ता हमारी फर्मों के पार्टनर थे। फर्म के खातों में फर्जी दस्‍तावेज तैयार कर बेईमानीपूर्वक कुल राशि लगभग 7.46 करोड़ प्राप्‍त की गई जिससे फर्म को सदोष हानि कारित हुई तथा स्‍वयं को सदोष लाभ हुआ। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर महेश कुमार गुप्‍ता, चंदा गुप्‍ता, विनायक, मोहित जोशी, मुकेश वाजपेयी निवासी बीकानेर के खिलाफ विभिन्‍न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक हेतराम को सौंपी गई है।

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular