बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र के मुक्ताप्रसाद नगर में एक व्यक्ति को रुपए देने के लिए बुलाकर उसके साथ मारपीट करने तथा लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, परिवादी गुंसाईसर हाल चौपडाबाडी गंगाशहर निवासी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार परिवादी राजू सोनी पुत्र रेखाराम सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मुक्ताप्रसाद नगर के सेक्टर आठ निवासी ओमप्रकाश सोनी ने व्हाटसअप कॉल के जरिये उसे कहा कि आपने जो भी सोने के आइटम बनाए है उसके रुपए ले जाओ। इस पर मैं मौके पर गया तो ओमप्रकाश सोनी व उसके साथ चार-पांच महिलाअें वे व्यक्तियों ने मिलकर उसके साथ लूटपाट की। उसके पास से सोने की अंगूठी व रुपए छीन लिए। साथ ही बलात्कार के मुकदमे में फंसा देने व दो लाख रुपए देने की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश यादव को सौंपी है।













