Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम : बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया, दुष्‍कर्म के बाद फोटो...

बीकानेर क्राइम : बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया, दुष्‍कर्म के बाद फोटो वायरल की धमकी, पुलिस ने दबोचा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर एक युवती से दुष्‍कर्म करने तथा बाद में फोटो वायरल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। नोखा थानाप्रभारी ईश्‍वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराई कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के मोहम्मदपुर निवासी प्रीतम सिंह नोखा में एक निजी स्टोर में काम करता हैं। प्रीतम सिंह 3 मार्च 2020 को उसे अपने बर्थडे की पार्टी की बात कहकर अपने साथ अपने कमरे में ले गया और उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसका दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक अश्लील तस्वीरें खींच ली। साथ ही आरोपी ने पचास हजार रुपए की मांग भी की। पैसे नहीं देने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। बाद में पीड़िता ने प्रीतम सिंह के खाते में रुपए ट्रांसफर कर दिए। पी

रिपोर्ट में बताया कि पैसे लेने के बाद भी आरोपी ने लगातार ब्लैकमेल किया और उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि प्रीतम सिंह ने उससे 3.20 लाख रुपए हड़प लिए। जिस पर थाना स्तर पर टीम गठित कर मामले में जांच कर आरोपी की तलाश करने के निर्देश दिए। आरोपी प्रीतम सिंह से मामले के बारे में पूछताछ की जा रही हैं।

कार्रवाई में ये टीम थी शामिल : सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड़, एसआई भोलाराम, हेड कांस्टेबल बलवान सिंह, रामेश्वर लाल, कांस्टेबल कैलाश विश्नोई, सत्यनारायण, नोखा और साइबर सेल बीकानेर के हेड कांस्टेबल दिलीप सिंह, सुरेश मीणा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!