HometrendingBikaner Crime : झूठ बोल कर घर बुलाया, कपड़े उतार कर वीडियो...

Bikaner Crime : झूठ बोल कर घर बुलाया, कपड़े उतार कर वीडियो बनाया, दुष्‍कर्म के केस में फंसाने की दी धमकियां

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र में एक व्‍यक्ति को झूठ बोल कर घर बुला लिया गया। बाद में उसके कपड़े उतार कर वीडियो बनाया तथा रुपए नहीं देने पर दुष्‍कर्म के केस में फंसाने की धमकियां दी गई। इस आशय के आरोप को लेकर पुलिस ने एक महिला सहित दो जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी गणेशपुरा बास निवासी 33 वर्षीय लालूराम जाट पुत्र जेठाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अंजु और मांगीलाल ने झूठ बोल कर मुझे अपने घर बुलाया। घर जाने पर मुझे बंधक बना लिया और जबर्दस्‍ती मेरे कपड़े उतार कर वीडियो बना लिया। बाद में धमकी देने लगे कि रुपए नहीं दिए तो तुझे दुष्‍कर्म के झूठे केस में फंसा देंगे। मामले की जांच एसआई सुरेश भादू को सौंपी गई हे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular