Saturday, April 25, 2026
HometrendingBikaner Crime : बुआ ने भतीजी से की मारपीट, गर्म चिमटे से...

Bikaner Crime : बुआ ने भतीजी से की मारपीट, गर्म चिमटे से दागा, केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के लूनकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय एक बालिका के साथ मारपीट करने व गर्म चिमटे से दागने के आरोप में एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी लूनकरणसर स्थित राजकीय बालिका उच्‍च माध्‍यमिक स्‍कूल के व्‍याख्‍याता राकेश कुमार ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बालिका विशाखा सोनी पुत्री स्‍वर्गीय ओमप्रकाश सोनी को उसकी बुआ शांति सोनी पत्‍नी घनश्‍याम सोनी निवासी वार्ड नंबर 15 लूनकरणसर ने मारपीट की तथा गर्म चिमटे से दागा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक लक्ष्‍मण सिंह को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!