








बीकानेर Abhayindia.com नाल थाना क्षेत्र में शराब नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने शराब ठेके में आग लगा दी। आरोपी ने आधी रात को पेट्रोल छिड़ककर ठेके का शटर जला दिया। यह वारदात ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटनाक्रम के अनुसार, ठेका संचालक नियमों के तहत बुधवार रात को समय पर ठेका बंद कर घर लौट गया था। थोड़ी देर बाद शराब की मांग करने पहुंचे आरोपी को जब शराब देने से मना किया तो वह भड़क गया। कुछ देर बाद गुस्से में आरोपी ने वापस आकर पेट्रोल डालकर शटर में आग लगा दी। सुबह ठेकेदार सुमित निर्वाण मौके पर पहुंचे तो पूरा मंजर देखकर हैरान रह गए। आगजनी में शटर और अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद ठेकेदार ने आरोपी सांवरा भाट पुत्र भगताराम और एक अन्य युवक के खिलाफ नाल थाने में मामला दर्ज कराया।


