Hometrendingबीकानेर क्राइम : 'जिम्मेदारों की शह’ पर हाईवे के होटल-ढाबों बढ रही 'शराबखोरी’

बीकानेर क्राइम : ‘जिम्मेदारों की शह’ पर हाईवे के होटल-ढाबों बढ रही ‘शराबखोरी’

बीकानेर abhayindia.com शहर सहित ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से शराब का कारोबार फल–फूल रहा है। इसके बावजूद आबकारी व पुलिस महकमा सुस्‍ती दिखा रहा है। हाल यह है कि होटलों व ढाबों की आड़ में अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही है। जहां पर बार की तरह ग्राहकों को शराब परोसी जाती है। अवैध रूप से शराब का कारोबार कर रहे ढाबा व होटल मालिक इस धंधे से चांदी काटने में मशगूल हैं। शाम होते ही होटलें व ढाबे मयखाने बन जाते है। इन ढाबा संचालकों के हौसले इतने बुलंद है कि रात की बात तो दूर ये ग्राहकों को दिन के समय भी बाहर बैठकर खुलेआम शराब परोसने में गुरेज नहीं करते है। ग्रामीण इलाको से शहर में आने वाले लोग रात को जाते समय थोड़ी देर होटल व ढाबों रुककर जाम से जाम टकराने के बाद निकलते हैं।

शहर से जुड़े राजमार्गो पर बनी होटलों और ढाबों में शराबखोरी का यह चलन लगातार बढता जा रहा है। जानकारी के अनुसार राजमार्गो के होटलों में शराबियों को बैठने के लिए अलग से कमरे भी बने है। वहीं शराब के साथ पानी, सलाद व नमकीन की व्यवस्था की जाती है। शहर मे जयपुर रोड, नाल रोड, पूगल रोड, श्रीगंगानगर रोड पर करीब दो दर्जन से अधिक होटल व ढाबे है, जिन पर खुलेआम शराब परोसी जाती है।

होटलों व ढाबों के पीछे बोतलों के ढेर

होटलों व ढाबों पर अवैध शराब के कारोबार का पता इनके पीछे लगे बोतलों के ढेर से चलता है। शराब पीने के बाद लोग बोतल को वहीं छोड़कर चले जाते है। जिसे होटल व ढाबा संचालक इकटठा करते हैं।

होटल– ढाबों की पड़ताल से परहेज

शहर से गुजरने वाले राज्य राजमार्ग व अन्य सड़कों के किनारे होटल–ढाबों का मनमर्जी से संचालन किया जा रहा है, लेकिन इन होटल–ढाबों की पड़ताल करने को लेकर ना तो आबकारी विभाग को फिक्र है और ना ही पुलिस विभाग को परवाह। ऐसे में इन मुख्य मार्गो पर मनमर्जी से दर्जनों होटल–ढाबों का संचालन किया जा रहा है।

बीकानेर : …इसलिए अब हाईवे पर तैनात होंगे हथियारलैस पुलिसकर्मी

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular