Hometrendingबीकानेर क्राइम : गलत काम के लिए महिला पर दबाव डालने व...

बीकानेर क्राइम : गलत काम के लिए महिला पर दबाव डालने व कीमती सामान छीनने का आरोप

बीकानेर Abhayindia.com जयनारायण व्‍यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुर्व्‍यवहार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक जने के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, गांधी कॉलोनी पवनपुरी निवासी अंबिका शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जेएनवीसी निवासी डॉ. भगवती स्‍वरूपरतन पुत्र रामस्‍वरूप रतन ब्राह्मण ने अपने दोस्‍तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मुझ पर दबाव बनाया। मैंने मना किया तो मेरे साथ छेड़छाड़ व मारपीट की तथा मेरा मोबाइल, पर्स व सोने की बाली जबर्दस्‍ती छीन ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ओमप्रकाश सिगड़ को सौंपी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular