Saturday, April 25, 2026
HometrendingBikaner Crime : ग्राम सेवक से दुर्व्‍यवहार, सरकारी फाइल छीनकर भागा आरोपी,...

Bikaner Crime : ग्राम सेवक से दुर्व्‍यवहार, सरकारी फाइल छीनकर भागा आरोपी, पुलिस ने दबोचा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र की मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में एक ग्राम सेवक के साथ दुर्व्‍यवहार करने और सरकारी फाइल छीनने का मामला सामने आया है। बीती शाम हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया। परिवादी खिंदासर व खारिया पातावतान के ग्राम सेवक किशनलाल बिश्‍नोई ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर केस दर्ज करने की गुहार लगाई है।

मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी सेक्‍टर-सी निवासी परिवादी ग्राम सेवक किशनलाल बिश्‍नोई ने बताया कि बीती शाम मैं अपने घर आया तो हीराराम नायक घर के बाहर खडा था और मुझे देखते ही गाली गलौच शुरू कर दी। मैंने उसे टोका तो उसने मेरे हाथ से सरकारी फाइल और गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से भाग गया। मोहल्‍ले के लोगों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे दबोच लिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!