HometrendingBikaner Crime : रुपयों के लेन-देन के विवाद में बीच-बचाव करने आए...

Bikaner Crime : रुपयों के लेन-देन के विवाद में बीच-बचाव करने आए युवक पर चाकू से हमला

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र स्थित कमला कॉलोनी में रुपयों के लेन-देन को लेकर दो जनों के बीच चल रहे विवाद में बीच-बचाव करने आए एक युवक पर चाकू से हमला करने व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक जने के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी बड़ी जस्‍सोलाई निवासी अनवर पुत्र मोहम्‍मद इस्‍माइल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कमला कॉलोनी निवासी गौरव तनेजा ने मेरे साथ बैठे कृष्णा के साथ पैसों की बात को लेकर झगड़ा किया जिस पर मैंने गौरव को मना करते हुए बीच बचाव किया तो वह नाराज हो गया। उसने मुझे पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने मेरी जांघ पर चाकू से हमला कर दिया जिससे चोटें आ गई। मामले की जांच एएसआई राधेश्‍याम को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular