HometrendingBikaner Crime : नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अपहरण का प्रयास,...

Bikaner Crime : नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अपहरण का प्रयास, तीन जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नोखा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने तीन युवकों सहित अन्य के खिलाफ पोक्‍सो एक्‍ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट में बताया कि वह 5 मार्च को स्कूल से करीब 1.30 बजे अपने घर लौट रही थी। रास्ते में रोहित, संदीप और मनीष ने उसे रोककर धमकी दी।

पीडि़ता के अनुसार रात करीब 11 बजे वह अपने घर के पीछे किसी काम के लिए गई, तो वहां पहले से ही तीनों आरोपी बैठे थे। आरोप है कि उसे जबरन उठाकर ले जाने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उसके कपड़े खींचे और छेड़छाड़ की। उसके शोर मचाने पर उसके माता-पिता और बहन जाग गए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद छात्रा ने परिजनों को बात बताई। पीड़िता के पिता जब आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे, तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें कमरे में बंद कर मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची मां और बहन के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular