Friday, April 24, 2026
HometrendingBikaner Crime : 72 महिलाओं को दिया लोन का झांसा, गबन के...

Bikaner Crime : 72 महिलाओं को दिया लोन का झांसा, गबन के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ़्तार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बैंक से महिलाओं को लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए का गबन करने के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्‍त कर ली हे।

प्रकरण के अनुसार, भारत फायनेंसियल लिमिटेड बैंक की तरफ परिवादी मनीष यादव ने दर्ज करवाया कि हमारी बैंक ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की महिलाओं को लोन देकर उनको सहायता प्रदान करती है। हमारी बैंक के फिल्ड ऑफिसर शक्ति सिंह, राकेश, मनीष यादव, कमल डेरू व दिनेश ने पद का दुरूपयोग कर 72 महिलाओं को झूठ बोलकर लोन पास करने का झांसा देकर लोन के रूपये एक साथ लेकर व किश्‍तों के रूपये लेकर बैंक में जमा नहीं करवाये, जिनका वेरिफिकेशन के आधार पर उक्त लोगों ने 14,28,797 रूपये का गबन करने के आरोप लगाकर मुकदमा नंबर 225 / 2023 दर्ज करवाया था।

महानिरीक्षक पुलिस हेमन्त शर्मा द्वारा वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार वृताधिकारी नोखा जरनैल सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी अरविन्द कुमार भारद्वाज पुलिस निरीक्षक के निर्देशानुसार अनुसंधान अधिकारी तनसुखराम उपनिरीक्षक मय टीम ने आरोपी शक्ति सिंह पुत्र रामसिंह उम्र 24 साल निवासी दागडी खेरवा पुलिस थाना डेगाना जिला नागौर, राकेश पुत्र मांगीलाल उम्र 23 साल निवासी बंधा पायतान, खिंचिया बासनी डीडवाना से गिरफ़्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपियों से अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई करने वाली टीम

तनसुखराम उप निरीक्षक पुलिस थाना नोखा

सतीश कुमार कानि 1065 पुलिस थाना नोखा

खुशराज कानि 1997 पुलिस थाना नोखा

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!