HometrendingBikaner Crime : खेत में छिपा कर रखी 13 बाइक व एक...

Bikaner Crime : खेत में छिपा कर रखी 13 बाइक व एक स्‍कूटी जब्‍त, एक व्‍यक्ति हिरासत में

AdAdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर के शेरूणा थाना पुलिस ने संदिग्ध हालात में एक खेत में छिपा कर रखी गई 13 मोटरसाइकिल एवं 1 स्कूटी को जब्‍त कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्‍यक्ति को हिरासत में ले लिया है। उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

मामले के अनुसार, शेरूणा थानाप्रभारी इन्‍द्रलाल को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि दुलचासर से लखासर मार्ग पर जगदीश पुत्र फुसाराम दर्जी निवासी सुड़सर के खेत को ओमप्रकाश पुत्र अखाराम कस्वां निवासी दुलचासर ने काश्त पर ले रखा है तथा खेत में ढ़ाणी बना कर रहता है, जिसने खेत में कई मोटरसाइकिलें छिपाकर खड़ी कर रखी है, जो संदिग्‍ध लग रही है। इस पर थानाधिकारी शेरुणा इन्‍द्रलाल द्वारा सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया।

इसके बाद आईजी ओमप्रकाश व एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्यारेलाल श्योराण व पुलिस उप अधीक्षक वृत श्रीडूंगरगढ़ विक्की नागपाल के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी शेरुणा इन्‍द्रलाल के नेतृत्व में पुलिस थाना शेरुणा टीम ने शख्स ओमप्रकाश पुत्र अखाराम कस्वां उम्र 36 साल निवासी दुलचासर पुलिस थाना शेरुणा के काश्तशुदा खेत से अलग-अलग कंपनियों की 13 मोटरसाईकिलें एवं 01 होण्डा एक्टीवा जब्त की गई तथा शख्स ओमप्रकाश को हिरासत में ले लिया गया।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular