Hometrendingबीकानेर में आज इन इलाकों से आए नए कोरोना मरीज....

बीकानेर में आज इन इलाकों से आए नए कोरोना मरीज….

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में आज पहली रिपोर्ट में दो तथा दूसरी रिपोर्ट में 7 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही बीकानेर में अब तक 1920 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं।

सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि आज आए दस नए मरीजों में से मूंधडा चौक, बारह गुवाड, रानीसर बास, फत्‍तीपुरा, विवेक नगर से एक-एक, सुभाषपुरा से दो तथा नोखा से 2 से हैं।

सटोरियों के पीछे पडी पुलिस

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बावजूद शहर में बड़े पैमाने पर चल रहे पर्ची सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णियां के निर्देश मिलते ही शहर पुलिस पर्ची सटोरियों के खिलाफ मुहिम में जुट गई। इस दौरान नया शहर पुलिस की टीम ने पूगल रोM, रामपुरा बस्ती, पंडित धर्मकांटा क्षेत्र में दबिश देकर चार पर्ची सटोरियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ 13 आरपीजीओ एक्ट के तहत कार्यवाही दर्ज की।

नया शहर थाने के सीआई भवानी सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सरवर अली, मोहम्मद समीर, कैलाश मोदी और सुनिल आचार्य को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टे की पर्चियां और नगदी बरामद की गई। इधर] गंगाशहर थाने की टीम ने भी उदयरासर मैन बाजार और मुरली मनोहर मैदान के पास सट्टेबाजी के ठिकानों पर दबिश देकर अंकों पर दाव लगाकर पर्ची सट्टा करते सतेन्द्र सिंह और आसूराम को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस कार्यवाही की भनक लगने के बाद रानी बाजार केजी कॉम्पलेक्स के सामने,बड़ा बाजार की चाय पट्टी, बांद्रा बास, कुम्हारों का मोड़ गंगाशहर सहित कई क्षेत्रों में सट्टे के कारोबार से जुड़े लोग मौके से भाग छूटे।

Preview YouTube video बीकानेर में हेलीकॉप्टर से दवा का छिड़काव, टिड्डी दल का सफाया

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

https://youtu.be/Pw5MYw20zic
Attachments area

Preview YouTube video सबसे पहले निष्पक्ष खबरें देता है अभय इंडिया : हाफिज फरमान अली

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!