Hometrendingबीकानेर में आज अब तक 28 और नए कोरोना मरीज इन इलाकों...

बीकानेर में आज अब तक 28 और नए कोरोना मरीज इन इलाकों से आए सामने

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर में कोरोना मरीजों के सामने आने का सिल‍सिला मंगलवार को भी जारी है। आज 28 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।

सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि आज नए मरीज शीतला गेट, लालीमाई बगेची, पुरानी गिन्‍नाणी, चौपडाबाडी, कुचीलपुरा, पाबू बारी, नत्‍थूसर गेट, तिलक नगर, कोरियों का मोहल्‍ला क्षेत्र में सामने आए हैं।

बीकानेर में कोरोना के 747 एक्टिव

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार 20 जुलाई को कुल 27 पॉजिटिव मरीज बीकानेर में रिपोर्ट किए गए और एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हो गई।

जिला IEC समन्वयक मालकोश आचार्य ने बताया की सोमवार 20 जुलाई को बीकानेर में कुल 1354 सैंपलों की जाँच की गई जिसमे से 1327 की रिपोर्ट नेगेटिव रही वही 27  मरीज पॉजिटिव मिले। बीकानेर में अब कुल कोरोना के 747 एक्टिव केस चल रहे है।

जानकारी के अनुसार बीकानेर में पिछले 24 घंटे 57 ठीक हुए है और इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव पाई गई है। बीकानेर में अब तक कुल 653 लोग ऐसे है जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव हुई और वो ठीक हो गए।

बीकानेर में 20 जुलाई को कुल 27 पॉजिटिव मरीज इन इलाकों से सामने आए है ….

 

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!