बीकानेर abhayindia.comबीकानेर में कोरोना से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। आज सुबह यहां पीबीएम अस्पताल में भर्ती एक और कोरोना मरीज की मौत का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, तेलीवाडा निवासी 75 वर्षीय कोरोना मरीज की आज सुबह मौत हो गई। इसके साथ ही बीकानेर में अब तक कुल 34 मरीजों की मौत हो चुकी है।
बीकानेर abhayindia.comबीकानेर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। रविवार 19 जुलाई को कुल 72 पॉजिटिव मरीज बीकानेर में रिपोर्ट किए गए और एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हो गई। बीकानेर में अब तक कुल 1407 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है।
रविवार 19 जुलाई को बीकानेर में कुल 2415 सैंपलों की जाँच की गई, जिसमेंं से 2343 की रिपोर्ट नेगेटिव रही। वहींं, 72 मरीज पॉजिटिव मिले। बीकानेर में अब कुल कोरोना के 778 एक्टिव केस चल रहे हैंं।
जानकारी के अनुसार, बीकानेर में पिछले 24 घंटों के दौरान 106 ठीक हुए है और इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव पाई गई है। बीकानेर में अब तक कुल 596 लोग ऐसे है जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव हुई और वो ठीक हो गए।
बीकानेर में 19 जुलाई को कुल 72 पॉजिटिव मरीज इन इलाकों से सामने आए है …