Hometrendingबीकानेर में कोरोना के 954 एक्टिव केस, अब तक ठीक हुए 4346 

बीकानेर में कोरोना के 954 एक्टिव केस, अब तक ठीक हुए 4346 

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर में कोरोना मरीज मिलने का दौर लगातार जारी रहा। इस बीच, राहत की खबर यह भी है की बडी संख्‍या में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। शुक्रवार 04 सितम्बर को कुल 116 कोरोना पॉजिटिव मरीज बीकानेर में रिपोर्ट किए गए। बीकानेर में अब तक कुल 5394 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है।

जिला IEC समन्वयक मालकोश आचार्य ने बताया की शुक्रवार 04 सितम्बर को बीकानेर में अब कुल कोरोना के 954 एक्टिव केस चल रहे हैंं।  बीकानेर में अब तक कुल 94 कोरोना संक्रमितों मौत हो चुकी है।
शुक्रवार 04 सितम्बर को बीकानेर में कुल 80 मरीज कोरोना से ठीक हुए है और इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव पाई गई है। बीकानेर में अब तक कुल 4346 लोग ऐसे है जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव हुई और वो ठीक हो गए।
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular